जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार के सेवा-संस्कार
Gargachary Times
15 June 2026, 21:04
71 views
Mainpuri
मैनपुरी: जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार के सेवा-संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दि. 17 जून से 20 जून तक 04 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार के समीप पार्क में किया सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्षों में जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु निर्मित, निर्माणाधीन परियोजनाओं के अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रम की उपलब्धियों तथा जन-सामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु समेकित अभियान संचालित है, इसी के तहत ’’युवा, महिला एवं सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकीं बृहद इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आंतरिक सुरक्षा के सुदृण मॉडल’’ तथा ’’विकसित उत्तर प्रदेश-2047’’ पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों, अधिवक्तागणों, गणमान्य व्यक्तियों सहित समस्त जनपदवासियों से कहा है कि वह कलेक्ट्रेट में आयोजित विकास मॉडल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।