Loading...

लोहिया पार्क में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम

Gargachary Times 15 June 2026, 21:05 70 views
Mainpuri
लोहिया पार्क में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने 12-वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर लोहिया पार्क में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में योग संकल्प, योग प्रार्थना एवं सामूहिक योगाभ्यास के उपरांत कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने लम्बे अनुभव के बाद योग की साधनाएं चुनी, योग के परिणाम बड़े चमत्कारी हैं, योग की छोटी-छोटी क्रियाओं के माध्यम से तमाम बीमारियों का इलाज संभव है, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्रणायाम, सूर्य नमस्कार, बज्रासन इत्यादि के बेहतर परिणाम है, योग को जीवन में नियमित अपनाने के फलस्वरूप लम्बे समय तक निःरोगी रहा जा सकता है। उन्होने कहा कि सभी लोग योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करें, प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर योग करें, तमाम व्यस्तताओं को किनारे रख कुछ न कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें। उन्होंने कहा कि जब तक आप किसी भी क्रिया, वस्तु का परिणाम नहीं दिखाएंगे, तब तक लोग प्रेरित नहीं होंगे, योग आयुर्वेद शिक्षा का एक अंग है, आयुष विभाग लोगों को योग से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह में सभी लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी करें, योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, योग से आंतरिक परिवर्तन होंगे, जिन्हे योग करने वाले स्वतः महसूस करेंगे। सी.डी.ओ. ने कहा कि हमारी संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी है, इस परंपरा, संस्कृति को आगे ले जाने का उत्तरदायित्व हम सबके ऊपर है, भारत की सबसे प्राचीन विद्या योग को अपने जीवन का अंग बनाकर निःरोगी जीवन जिएं। उन्होने कहा कि यदि नियमित रूप से योग किया जाये तो योग करने मात्र से शारीरिक शक्तियां प्राप्त होती है, शारीरिक शक्तियांें के जागृत होने से किसी भी शारीरिक रोग का हमारे शरीर में कोई स्थान नहीं रहता, जो नियमित योगी है, वह कभी रोगी नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि 15 जून से 21 जून के बीच विशेष अभियान के तहत पूरे सप्ताह में सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, समस्त संस्थाओं, कार्यालयों में योग के कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने कहा कि तमाम असाध्य रोगों को दूर करने की कला योग पद्धति के अंदर निहित है, योग से जुड़कर हम सर्वोत्तम लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योग प्रशिक्षक डा. चन्द्रमोहन सक्सैना, एस.पी. सिंह, देवेन्द्र सिंह चौहान ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी, इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. देवेन्द्र सिंह, डा. कुलदीप वर्मा, डा. पंकज, डा. प्रमोद कुमार, डा. अनुराग सिंह, डा. उपासना, डा. रामपाल, डा. सुशील प्रताप सिंह, श्वेता जैन, योग शिक्षक धीरेन्द्र फौजी, लक्ष्मी नारायण आर्य, राम कुमार, अजय के अलावा होरी लाल, अंशुमन अग्निहोत्री, राहुल दुबे, राज कमार योगी, आदित्य पाण्डेय, राजपाल, सौरभ यादव, रवीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में योग साधक आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग सिंह चदंेल ने किया।
Follow Samachar24