Loading...

मोहर्रम पर्व को लेकर थाना दक्षिण में शांति समिति की बैठक आयोजित

Gargachary Times 15 June 2026, 21:07 38 views
Firozabad
मोहर्रम पर्व को लेकर थाना दक्षिण में शांति समिति की बैठक आयोजित
फिरोजाबाद। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना दक्षिण परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ताजियादारों एवं धर्मगुरुओं के साथ संवाद किया।बैठक के दौरान अधिकारियों ने शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ताजिया एवं जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों एवं तय समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। फिरोजाबाद पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि मोहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
Follow Samachar24