ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष कुमार शर्मा
Gargachary Times
15 June 2026, 21:11
69 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा सोमवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना रहा। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉकिंग सिस्टम तथा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद पाई गई।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव एवं नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव शैलेन्द्र शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी जे.पी. सिंह, सीपीआई (एम) के महामंत्री नवल सिंह एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के सचिव प्रमोद कुमार, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रताप गुर्जर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तथा बीएसपी के विधानसभा महासचिव महेश चंद गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।