मेंहदी उतरने के पूर्व ही नव बिबाहिता प्रेमी संग हुई फरार
Gargachary Times
18 June 2026, 19:42
36 views
Jalaun
कोंच(जालौन)सोलह श्रंगारों में एक श्रंगार मेंहदी भी होती है जिसे नव बिबाहिता अपने हांथों में सजाकर ससुराल आती है लेकिन मेंहदी का रंग उतरने के पहले ही एक नव बिबाहिता 22 दिनों रहने के बाद प्रेमी संग फरार हो गयी जिससे ससुरालीजनों में हड़कम्प मच गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ग्राम निवासिनी पूजा पुत्री रामकेश की शादी दिनांक 25 मई 2026 को हिन्दू रीति रिबाज के अनुसार हुई थी औऱ घटना दिनांक 16 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पूजा अपनी एक सहेली के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए कपड़े और जेबर लेकर घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक जब बापिस नहीं आयी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की तब पता चला कि पूजा ग्राम दिरावटी निबासी एक युबक तथा उसका जीजा अपने साथ ले गए परिवारीजनों का कहना है कि पूजा अपने साथ घरमे रखे 62 हजार 5 सौ रुपये एवं ससुराल पक्ष के जेबरात साथ मे ले गयी पूजा के परिजनों ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही कर बेटी को बरामद किए जाने की मांग की है।