Loading...

18वीं सीनियर अंतर्जनपदीय जूडो क्लस्टर, ताइक्वांडो एवं कराटे प्रतियोगिता का भव्य समापन, फिरोजाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Gargachary Times 18 June 2026, 20:12 55 views
Firozabad
18वीं सीनियर अंतर्जनपदीय जूडो क्लस्टर, ताइक्वांडो एवं कराटे प्रतियोगिता का भव्य समापन, फिरोजाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन फिरोजाबाद में आयोजित 18वीं सीनियर अंतर्जनपदीय जूडो क्लस्टर, ताइक्वांडो एवं कराटे प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जनपद एवं विभाग का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में फिरोजाबाद जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।पुरुष वर्ग में 54 किलोग्राम भार वर्ग में फिरोजाबाद के आरक्षी अक्रांत ने मथुरा के खिलाड़ी कवेन्द्र को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 58 किलोग्राम वर्ग में अंकित कुमार ने मथुरा के विकास को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 74 किलोग्राम वर्ग में मुकुल त्यागी ने मैनपुरी के मयंक शर्मा को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 87 किलोग्राम वर्ग में राजीव कुमार ने मैनपुरी के विपिन चौधरी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में 46 किलोग्राम भार वर्ग में सारिका ने मथुरा की भारती को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम वर्ग में मौनी ने मथुरा की निक्की को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 62 किलोग्राम वर्ग में संध्या ने मथुरा की सोनी मलिक को हराकर पहला स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम वर्ग में अलीगढ़ की ज्योत्सना ने फिरोजाबाद की दीक्षा को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 73 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में फिरोजाबाद की शीतल ने हाथरस की हिमांशी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।समापन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
Follow Samachar24