Loading...

बैंक में रखे गोल्ड पैकेट्स के गबन मामले में शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मी गिरफ्तार

Gargachary Times 18 June 2026, 20:12 36 views
Firozabad
बैंक में रखे गोल्ड पैकेट्स के गबन मामले में शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना अरांव पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा भारौल में रखे गोल्ड पैकेट्स के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक करधनी एवं एक जोड़ी दस्ती पीली धातु भी बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमा संख्या 082/2026 धारा 316(5)/317(2)/61(2) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को घिरोर बाईपास तिराहा कस्बा अरांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी इटावा, जो बैंक ऑफ इंडिया शाखा भारौल में क्रेडिट अधिकारी के पद पर तैनात था, नरेश कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी हाथरस तथा संदीप यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी शिकोहाबाद, जो शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था, शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक अदद करधनी पीली धातु एवं एक जोड़ी दस्ती पीली धातु बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अफताब, अमित कुमार एवं चंद्रदेव शामिल रहे।
Follow Samachar24