Loading...

लम्बे समय से लंबित रावल रास्ता विवाद का हुआ निस्तारण, सभी पक्षों को सुनकर लिया गया निर्णय

Gargachary Times 20 June 2026, 20:44 43 views
Mathura
लम्बे समय से लंबित रावल रास्ता विवाद का हुआ निस्तारण, सभी पक्षों को सुनकर लिया गया निर्णय
महावन तहसील में विगत चार वर्षों से लंबित चल रहे रावल रास्ते के विवाद को तहसील महावन के अधिकारि राजस्व टीम ने संतोषजन निस्तारण किया। रावल क्षेत्र में जमुनापार थाने के सामने सरकारी रास्ते खसरा संख्या 20 को स्थानीय लोगों ने जोत रखा था। सिहोरा निवासी रमेश चंद्र सहित अन्य किसानों रास्ते पर अवैध कब्जे किए जाने की शिकायत महावन तहसील में की थी। जिसमें कुछ कॉलोनाइजरों के द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा किये जाने का आरोप लगाया था। तहसील में विगत चार वर्ष से यह प्रकरण चल रहा था। शुक्रवार को राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार परीक्षण करते हुए विधिसम्मत एवं संतोषजनक निस्तारण कर दिया गया। टिम ने प्रकरण से संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण किया तथा सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया। सुनवाई के दौरान किसान यूनियन और कॉलोनाइजर पक्ष की आपत्तियों एवं दावों पर विस्तार से विचार किया गया। सभी तथ्यों एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लेते हुए प्रकरण का निस्तारण किया गया। प्रशासन का कहना है कि निर्णय पूरी तरह विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए लिया गया है, जिससे लंबे समय से लंबित विवाद का समाधान हो सका है। स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद के समाप्त होने पर संतोष व्यक्त किया है। तहसीलदार महावन जितेंद्र सिंह चाहर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, कानून को रामजीलाल, लेखपाल राहुल प्रताप सिंह, पवन डालचंद सुरेश बबलू सहित अन्य लेखपालों की टीम के द्वारा रास्ते का निस्तारण किया गया।
Follow Samachar24