संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Gargachary Times
20 June 2026, 20:45
63 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
जून माह के तृतीय शनिवार को तहसील छाता के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया।
जिसमें मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जनसमस्याएं सुनी।
फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, बिजली, पेयजल तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने मौके पर कुछ शिकायतों का समाधान किया, और शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।