नियमित योग अभ्यास से तन और मन रहता है निरोगी-बीके कृष्णा बहन
Gargachary Times
20 June 2026, 20:52
51 views
Mathura
मथुरा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य सत्यदेव और आयुष विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत आज ब्रह्माकुमारीज रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र की प्रभारी बीके कृष्णा बहन एवं बीके आलोक कुमार ने उपस्थित प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।
बीके कृष्णा बहन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के तन, मन और आत्मा के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान के अभ्यास से तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण पाया जा सकता है तथा जीवन में शांति, संतुलन और सकारात्मकता का विकास होता है।
बीके आलोक कुमार ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र एवं व्यक्तित्व प्रभावशाली बनता है। योग आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहने का सरल और प्रभावी उपाय है।
कार्यक्रम में डायट मथुरा के प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में बी के मनोहर, प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह,दिगंबर सिंह और नरेंद्र सिंह का योगदान रहा.