Loading...

प्रगति पथ के 12 वर्ष के अवसर पर केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियों

Gargachary Times 20 June 2026, 20:54 34 views
Mainpuri
प्रगति पथ के 12 वर्ष के अवसर पर केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियों
प्रगति पथ के 12 वर्ष के अवसर पर केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित चित्र-प्रदर्शनी के समापन अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वर्ष-2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उसे भी सम्मान से जीने का हक मिला, महिलाओं के स्वावलम्बन, उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने एवं बालिकाओं की शिक्षा-सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई, महिलाओं-बालिकाओं को शोषण, घरेलू हिंसा से बचाने के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प-डेस्क की स्थापना कर वहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई ताकि पीड़ित महिला बिना किसी संकोच के अपनी बात कह सके। उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवार के बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं उनकी बेटियों की शादी के लिए भी योजनाएं संचालित की हैं, श्रमिकों को विकसित भारत-जी राम जी योजना में 125 दिनों की रोजगार की नई गारंटी दी गई। पर्यटन मंत्री ने कहा कि ’’विकास की गति अपार डबल इंजन की सरकार’’ ने प्रत्येक जनपद के मशहूर उत्पाद को एक जनपद-एक उत्पाद एवं प्रत्येक व्यंजन को एक जनपद-एक व्यंजन योजना के अंतर्गत पूरे देश में पहचान दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मिशन रोजगार के अंतर्गत शिक्षित युवाओं को बिना किसी सिफारिश के उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी विभागों में नियुक्त किया गया वहीं प्राइवेट सेक्टर में भी बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए, विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में बैंक के माध्यम से सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर स्वत-रोजगार स्थापित कराये गये, आज का युवा नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बना है। उन्होने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता के साथ विद्यालयों में मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का कार्य किया, सरकारी, प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर, लर्निंग लैब, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराकर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया, प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस, जूते-मोजे, बैग, किताब की व्यवस्था की, इस हेतु उनके अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी गयी। सुदिति ग्लोबल एकेडेमी विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल जय शंकर तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षा के स्तर में काफी सुधरा हुआ है, प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है, नयी शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आयी है। कम्पोजिट विद्यालय नगला कीरत के कक्षा-08 के छात्र विराट ने कहा कि डीबीटी के तहत रू. 1200 प्रतिवर्ष उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिससे हम ड्रेस, जूते-मोजे क्रय करते हैं, विद्यालय में मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता से काफी राहत मिली है। कम्पोजिट विद्यालय नगला कीरत की कक्षा-08 छात्रा भूमिका ने अपने अध्यापकों द्वारा दिये दी जा रही शिक्षा की प्रशंसा करते हुये बताया कि हमारे अध्यापक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान में देते हैं, विद्यालय का माहौल अब पहले से बेहतर है, जिसके लिए उन्होने वर्तमान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, विजेंद्र सिंह उर्फ भल्लू चौहान, भूपेन्द्र यादव, अमित गुप्ता, विशाल वाल्मीक, पंकज भदौरिया, गौरव यादव, संजय चौहान, सीमा चौहान, सौरभ दुबे, विकास चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24