फर्जी वकील बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Gargachary Times
20 June 2026, 21:02
43 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने फर्जी वकील बनकर लोगों से ठगी और धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को वकील बताकर लोगों को जमानत कराने का झांसा देता था और उनसे पैसे ऐंठता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र उर्फ अंकुश पुत्र वीरेन्द्र निवासी आनंद नगर ककरऊ कोठी थाना उत्तर को ककरऊ कोठी चौराहे से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार वादिया ने थाना उत्तर में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी ने उसके पुत्र की जमानत कराने के नाम पर 9500 रुपये ले लिए थे और बाद में 5000 रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले में थाना उत्तर पर मुकदमा संख्या 339/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारीनिरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, कांस्टेबल अश्वनी कुमार और रिटायर्ड कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे।