Loading...

शिकोहाबाद सम्पूर्ण समाधान दिवस में 112शिकायतें, 27 का मौके पर निस्तारण

Gargachary Times 20 June 2026, 21:03 19 views
Firozabad
शिकोहाबाद सम्पूर्ण समाधान दिवस में  112शिकायतें, 27 का मौके पर निस्तारण
फिरोजाबाद। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को शिकोहाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी फरियादी अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर सरकारी कार्यालय आता है, इसलिए जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील दिवस या किसी भी सरकारी कार्यालय से कोई भी फरियादी निराश होकर वापस न लौटे तथा सभी शिकायतों का पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद और पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि समाधान दिवस समाप्त होने के बाद राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर जमीनी विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों में मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर पारदर्शी तरीके से निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को अवगत कराएं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत, पुलिस, अवैध कब्जा, जलभराव, राशन, ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी, जमीनी विवाद, अतिक्रमण, आवास और शौचालय से संबंधित शिकायतें अधिक संख्या में प्राप्त हुईं।इस दौरान , मुख्य चिकित्साधिकारी राम बदन राम, बीएसए अनिल कुमार, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अबनीश कुमार . समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24