संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम और एसपी ग्रामीण ने की जनसुनवाई
Gargachary Times
20 June 2026, 21:04
32 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
महावन तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों में से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।
एडीएम अमरेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। वहीं एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में तहसील की उप जिलाधिकारी ऊषा सिंह व महावन क्षेत्र अधिकारी संजीव रॉय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।