Loading...

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती कार्यशाला आयोजित, 11 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र

Gargachary Times 20 June 2026, 21:05 35 views
Firozabad
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती कार्यशाला आयोजित, 11 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
फिरोजाबाद। विकास भवन परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, गौ आधारित कृषि एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, दुग्ध विकास नोडल अधिकारी श्री आनंद कुमार, राघवेन्द्र सिंह तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से 11 लाभार्थियों को सम्मानित किया। चयन पत्र प्राप्त करने वालों में रिशाल सिंह, राधेश्याम, विनीता देवी, खुशबू, विवेकानंद, विवेक कुमार, रानी, रमा देवी, पूनम देवी सहित अन्य लाभार्थी शामिल रहे।अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना से किसानों और पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
Follow Samachar24