Loading...

नीट परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों को दिए दिशा-निर्देश

Gargachary Times 20 June 2026, 21:06 50 views
Firozabad
नीट परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों को दिए दिशा-निर्देश
फिरोजावाद /आगामी नीट परीक्षा-2026 के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की गई। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Follow Samachar24