24 घंटे के भीतर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Gargachary Times
21 June 2026, 21:04
42 views
Jalaun
पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 19 जून 2026 को दर्ज चोरी के मुकदमे (मु.अ.सं. 52/26) में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान मजीद खां पुत्र उस्मान खां (35 वर्ष), निवासी ग्राम नरी, थाना कैलिया, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे खैरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा भी बढ़ाई गई तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार निगम, उपनिरीक्षक रूपेंद्रपाल सिंह, आरक्षी अनिल कुमार एवं आरक्षी अजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। थाना कैलिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।