Loading...

अटरिया गांव में युवक पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली; पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Gargachary Times 21 June 2026, 21:05 50 views
Jalaun
अटरिया गांव में युवक पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली; पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जालौन। आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में रविवार को बाइक से जा रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक के बाएं हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरी गोली उसकी बाइक में जा लगी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल संजीव कुमार अहिरवार ने आरोप लगाया कि घात लगाकर बैठे लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान दो राउंड फायरिंग की गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने गोली चलाने के साथ मारपीट की और गला दबाने का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना आटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल उरई भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ. ईशान सोनी आईपीएस एवं क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
Follow Samachar24