युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पावन जन्मभूमि आंवल खेड़ा गायत्री शक्तिपीठ परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन
Gargachary Times
21 June 2026, 21:06
36 views
Agra
युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि गायत्री शक्तिपीठ आंवलखेड़ा में आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर **ध्यान, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं प्रज्ञा योग का विशेष कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित साधकों एवं परिजनों ने योगाभ्यास के माध्यम से तन, मन और आत्मा के संतुलन का अनुभव किया।
ध्यान एवं प्राणायाम द्वारा मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, वहीं सूर्य नमस्कार एवं प्रज्ञा योग के अभ्यास से स्वस्थ जीवन, आत्मबल एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ, संतुलित एवं संस्कारित समाज के निर्माण हेतु सभी को प्रेरित किया।कार्यक्रम में वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा।
"आंवल खेड़ा गायत्री शक्तिपीठ परिसर के व्यवस्थापक जीतेंद्र द्विवेदी ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, निर्मल मन और श्रेष्ठ जीवन की दिव्य साधना है।"