Loading...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह संपन्न

Gargachary Times 21 June 2026, 21:07 44 views
Dholpur
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह संपन्न
जगनेर । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगनेर में आज प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर सह संघचालक श्रीकृष्ण शर्मा द्वारा संगठन मंत्र (समूह गीत) के उच्चारण के साथ हुआ संगठन मंत्र के बाद विश्व योग दिवस के विषय में , जैसे योग दिवस की थीम योग फॉर हेल्थी एजिंग,वर्तमान जीवन शैली में योग की आवश्यकता ,योग की विश्व स्तर पर मान्यता,योग भगाए रोग,एवम लगभग 45 मिनट के योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर आजीवन निरोगी रहने जैसे विषयों पर प्रकाश डाला । जगनेर नगर के नगर कार्यवाह कार्यक्रम के प्रशिक्षक मुकेश सिंह ने विधिवत तरीके से ग्रीवा संचालन,स्कंध संचालन, कटि संचालन,के साथ साथ ताड़ासन,वृक्षासन,अर्धचंद्रासन,पद्मासन,वज्रासन,मंडूकासन,मकरासन,भुजंगासन,नौकासन,हलासन के बाद शवासन आदि योग कराए। अंत में 5 प्राणायाम भस्त्रिका,कपाल भाती,अनुलोम विलोम, उदगीत प्राणायाम,भ्रामरी और शीतली प्राणायाम कराए अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के पूर्व नगर सह संघचालक श्रीकृष्ण शर्मा ने विश्व योग दिवस की बधाई एवम् शुभ कामनाएं देते हुए सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री परमानंद मंगल, राधेश्याम सिंघल, वीरेंद्र सिंघल, हरिओम मंगल,हरिओम बंसल,कृष्ण मुरारी बंसल,रामप्रकाश शर्मा,धर्मवीर उपाध्याय,मुन्ना बघेल, कुंजबिहारी चौधरी,जालंधर सिंह,नरेंद्र पाठक,रामनिवास गढ़ी,जगमोहन शर्मा , राकेश चौधरी, पूनम अग्रवल,शादीलाल सिंघल ,रुप बसंत,राम हरि माहौर,रामनिवास भारा,शुभम अग्रवाल,नरेश गोयल,शिवकुमार (फौजी), रामप्रकाश फौजी,मुनेश तोमर, शिशु मंदिर की ओर से प्रधानाचार्य जितेंद्र परमार,आचार्य बंधु सर्वश्री मुकेश उपाध्याय, आकाश पांडेय, सनी सिंह,जुगेंद्र सिंह,माता प्रसाद परमार,हरिओम प्रजापति ,गोलू बाल्मिकी,भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, मनोज अग्रवाल,डॉक्टर लवलेश,सौरभ मुद्गल,देवेश उपाध्याय,उत्तम बाल्मिकी,बृजकिशोर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल,नगर पंचायत जगनेर की ओर से सर्वश्री कुलदीप गर्ग चेयरमैन,सदस्य गण,अरविंद अग्रवाल,नीरज सोन,राजकुमार अग्रवाल,लिपिक रवि शर्मा,संजय,पवन,विजय जी, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24