Loading...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र

Gargachary Times 21 June 2026, 21:08 31 views
Mathura
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र
मथुरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र और आयुष विभाग द्वारा 167वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, 16 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और मथुरा रिफाइनरी केंद्रीय औद्योगिक सुरछा बल के जवानों एवं अधिकारियों के लिए विशेष योग एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ जीवन और दीर्घायु के लिए योग” रही, जिसके अनुरूप प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया गया। रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र की प्रभारी बीके कृष्णा बहन ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक सशक्तता भी प्रदान करता है।राजयोग मैडिटेशन का अभ्यास तनाव ,अवसाद और अनिद्रा आदि रोगों में अत्यंत कारगर है. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के योग प्रशिक्षक बीके आलोक कुमार , बी के प्रमोद कुमार आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार, विदिति गौतम और हेमलता ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा अन्य योग क्रियाओं के लाभ बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को ऊर्जावान बनाता है। इस अवसर पर 167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कमांडेट राजीव कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग मनुष्य को दीर्घायु प्रदान करता है और ये भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है, इस शिविर में वाहिनी के द्वितिय कमान अधिकारी अनिल कुमार राय और थेोकचोम बिनोट सिंह ,बाबा कार्यकारिणी अध्यक्षा नीतू रानी, तथा वाहिनी के अन्य परिवारजनों ने भी बढ-चढ कर सहभागिता की. 16 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व बल कमान अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों के लिए योग शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, एकाग्रता एवं कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मथुरा रिफाइनरी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट डॉ नीरज भारती ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से समाज उत्थान और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की !
Follow Samachar24