Loading...

समूह की महिलाओं ने 74 हजार रुपये का फर्जीबाड़े का लगाया आरोप

Gargachary Times 21 June 2026, 21:12 50 views
Jalaun
समूह की महिलाओं ने 74 हजार रुपये का फर्जीबाड़े का लगाया आरोप
कोंच(जालौन)स्वयं सहायता समूह में काम करने बाली महिलाओं को पता भी नहीं चला और उनके नाम से फील्ड ऑफीसर ने 74 हजार रुपया निकाल लिया और जमा न करने पर बसूली महिलाओं के नाम आ गयी। ग्राम चमेंड में माँ संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह संचालित है जिसमें सदस्य ममता पत्नी रामलखन निबासी चमेंड के नाम से फर्जी तरीके से 74 हजार रुपया फील्ड ऑफीसर मोहित तिवारी पुत्र बिनोद तिवारी निबासी अटा टोपोर मूल निवासी जोंडियर एजेंसी के पीछे नदीगांव रोड कोंच व मेसेन्द्र कुमार राजपूत फील्ड ऑफीसर निबासी दिबियापुर ने निकाल लिए जानकारी होने पर उक्त लोगों ने निकाला हुआ रुपया जमा करने की बात कहते हुए कुल 14 हजार रुपये जमा कर दिए जो स्टीमेट में दर्ज है इसके बाद अब ममता के ऊपर एक लाख तीन हजार 6 सौ 95 वे रुपया की बसूली आ गयी तब दिन रबिबार को ममता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को एक पत्र देते हुए उक्त लोगों के बिरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए निकाली गई धनराशि को बैंक में जमा कराए जाने की मांग की है इस दौरान गुड्डी रानी रिंकी सुनीता सीता कुसमा लीलावती गोरबी नन्ही बाई पुष्पेंद्र सुशील कुमार राजाराम जयपाल राखी सहित तमाम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
Follow Samachar24