नीट यू.जी.-2026 को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
Gargachary Times
21 June 2026, 21:13
63 views
Mainpuri
मैनपुरी - जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यू.जी.-2026 को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु 10-10 स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये, परीक्षा केन्द्रांे पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ पीने हेतु ठंडे पानी, स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत एंबुलेंस मय चिकित्सा दल के उपलब्ध रही, मुख्य द्वार पर गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी करायी गयी, तलाशी के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो, किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के भीतर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैल्कुलेटर, मोबाइल, डिजिटल घड़ी ले जाने की इजाजत नहीं थी, परीक्षा केन्द्रों के आस-पास की फोटोस्टेट, साइबर कैफे की दुकानें बंद रहीं, परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहा, जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया रहा, सी.सी.टी.वी. कैमरे निरतंर क्रियाशील रहे, जिला प्रशासन, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकांे, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सजगता से परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुयी।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण, निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों एवं कक्ष निरीक्षकों को सतर्कता एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी चेकिंग व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु निर्देश दिए साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राजकीय इंटर कॉलेज मंे 456 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 426, नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में 384 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 351, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 360 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 335, नवोदय विद्यालय भोगांव में 336 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 320 एवं सैनिक स्कूल में 288 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 269 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, शेष परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात डिप्टी कलेक्टर संध्या शर्मा, सुप्रिया गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, घिरोर अभिषेक कुमार, नीरज कुमार द्विवेदी, अंजली सिंह के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित मिले।