स्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा आधार योग, योग से बचेगा स्वास्थ्य
Gargachary Times
21 June 2026, 21:15
70 views
Mainpuri
मैनपुरी -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और जन-भागीदारी के साथ संपन्न हुआ, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति, परंपरा, जीवन-दर्शन का सार है, आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर चुकी है, यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जनपद की पहचान ऋषि-मुनियों, साधकों, योगियों की भूमि के रूप में जानी जाती है, यहां की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परम्पराओं ने समाज को सही दिशा देने का कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वयं को स्वस्थ, निःरोगी रखें, बिना बीमारी के लम्बी आयु तक जीवन जीने, बुढ़ापे में भी युवा जैसी ऊर्जा, सक्रियता बनाए रखने के लिये योग से बेहतर कोई साधन नहीं हो सकता, योग शरीर को रोगमुक्त रखने के साथ-साथ मन को स्थिर, विचारों को सकारात्मक, जीवन को अनुशासित बनाये रखता है, वर्तमान समय में जब तनाव, अवसाद, जीवन-शैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, तब योग मानव जीवन के लिए सबसे प्रभावी समाधान बनकर सामने आया है
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि महज कुछ मिनटों का प्राणायाम और ध्यान दैनिक उत्पादकता और एकाग्रता को कई गुना बढ़ा देता है, वर्तमान में बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्याओं और अस्वस्थ जीवन-शैली के दौर में, योग निवारक स्वास्थ्य देखभाल का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने जनपदवासियो का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, आयुक्त आगरा मण्डल आगरा नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने स्लोगन एवं योग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, स्लोगन प्रतियोगिता में सिद्वी पवार, शालू, प्राची, योग प्रदर्शन प्रतियोगिता में नैना गुप्ता, अलिषा मंसूरी को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चयनित डॉ. दीपा कश्यप, डॉ. रितिक गुप्ता, डॉ. हेमंत कुशवाह, डॉ. हरजीत सिंह एवं डॉ. आकाश बघेल को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण सूचना निदेशालय स्तर से उपलब्ध करायी गयी एल.ई.डी. के माध्यम से देखा और सुना गया। योगाचार्यों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, शशांक आसन, मकरासन, भुजंगासन, शलभ आसन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हलासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायाम, ध्यान मुद्रा, भ्रामरी प्रणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, उदय चौहान, हरिओम दुबे, अमित गुप्ता के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर प्रसून कश्यप, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, डी.सी. एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जन-प्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक आदि उपस्थित रहे।