Loading...

परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपतियों के बीच कराया गया समझौता

Gargachary Times 21 June 2026, 21:16 46 views
Firozabad
परिवार परामर्श केंद्र में दो दंपतियों के बीच कराया गया समझौता
फिरोजाबाद: परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दो पारिवारिक मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर परिवारों ने राहत की सांस ली। पहले मामले में श्रीमती कंचन जैन पत्नी गौरव जैन निवासी ओझा नगर, कोटा रोड थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद एवं गौरव जैन पुत्र सुमित कुमार निवासी कैलाश नगर शाहदरा थाना गांधीनगर नई दिल्ली के बीच चल रहे विवाद का आपसी सहमति से निस्तारण कराया गया। वहीं दूसरे मामले में कुसुम देवी पुत्री बादशाह निवासी सिरसागंज तथा सुनील कुमार पुत्र सनक सिंह निवासी सौरमगड़ी थाना मत्सेना के बीच भी परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद समझौता कराया गया। परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों को आपसी संवाद, विश्वास और समझदारी के साथ पारिवारिक जीवन को आगे बढ़ाने की सलाह दी। समझौते के बाद दोनों परिवारों ने संतोष व्यक्त किया।
Follow Samachar24