नीट री-एग्जाम केंद्रों का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Gargachary Times
21 June 2026, 21:18
35 views
Firozabad
जनपद में आयोजित नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर स्थापित सुरक्षा प्रबंधों, चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षार्थियों के प्रवेश संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।