Loading...

वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Gargachary Times 21 June 2026, 21:18 66 views
Firozabad
वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
फिरोजाबाद: जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता और सजगता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहें और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
Follow Samachar24