Loading...

सी एस सी में खड़ी खराब एम्बुलेंस में अचानक से लगी आग

Gargachary Times 22 June 2026, 20:14 37 views
Jalaun
सी एस सी में खड़ी खराब एम्बुलेंस में अचानक से लगी आग
कोंच(जालौन)सामुहदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उस समय हड़कम्प मच गया जब परिसर में खड़ी एक खराब एम्बुलेंस में अचानक से आग लग गयी और आग ने बिकराल रूप धारण कर।लिया तत्काल ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ीं मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक खराब खड़ी एंबुलेंस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई और देखते ही देखते आज ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिससे वहां मौजूद कर्मियों व मरीजों में हड़कंप मच गया तत्काल ही स्टाफ में डायल 112 और दमकल बिभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और कड़ीं मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे कोई बड़ी घटना घटित होने से बच गयी लेकिन आग बुझाने तक एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी वहीं पुलिस व स्वास्थ्य विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए है।
Follow Samachar24