Loading...

रोडवेज की टक्कर से भाई बहिन गम्भीर रूप से हुए घायल

Gargachary Times 22 June 2026, 20:15 43 views
Jalaun
रोडवेज की टक्कर से भाई बहिन गम्भीर रूप से हुए घायल
हरिओम बुधौलिया कोंच(जालौन)तेज रफ्तार के कहर की चपेट में बाइक सवार भाई बहिन आ गए जो गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एट के ग्राम सतोह निवासी जितेंद्र अपनी बहन साधना के साथ कस्बा एट से खरीददारी करके बापिस लौट रहे थे और रास्ते में लेबर को रुपये देने जा रहे थे और जैसे ही मंडी गेट के सामने।पहुंचे थे तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार भाई बहिन सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया जहॉं पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल को रिफर कर दिया वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Follow Samachar24