Loading...

आत्मनिर्भर बालिका शिविर का हुआ शुभारम्भ छात्राओ को अनेक विधाओं की निशुल्क मिलेगी कार्यशाला-प्रधानाचार्या

Gargachary Times 22 June 2026, 20:17 59 views
Jalaun
आत्मनिर्भर बालिका शिविर का हुआ शुभारम्भ छात्राओ को अनेक विधाओं  की निशुल्क मिलेगी कार्यशाला-प्रधानाचार्या
कोंच(जालौन)गल्ला मंडी स्थित शैक्षणिक संस्था सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिशु वाटिका मे छै दिवसीय निशुल्क कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे विद्यालय की सहप्रबंधिका मधु गुप्ता एवं प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा रहीं बालिका शिविर प्रमुख ज्योति गुप्ता शिवानी सिंह साधना चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य रूप से कला अंग्रेजी स्पीकिंग काढ़ाई मेंहदी क्राफ्ट वर्क जूड़ो कराटे मेकअप डेकोरेशन बेकरी योग सिलाई डांस आदि की कार्यशाला लगेगी जिसमे छात्राएं निशुल्क प्रतिभाग कर सकती है आज शिविर मे दो दर्जन छात्राओ ने भाग लिया नगर से डांस मे रजनी डेगरे मेकअप मे अर्चना निरंजन का सहयोग आज विद्यालय परिवार को मिला मुख्य अतिथि मधु गुप्ता ने कहा कि विद्यालय मे ऐसे कार्यशाला के लगने से नगर मे छात्राओ को सिखने का मौका मिलेगा इस अबसर का लाभ विद्यालय की छात्राओ को भी मिलेगा विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे छात्राए यहाँ से कुछ सीख कर निकले और समाज परिवार मे अपना नाम रोशन करे इस अबसर पर विद्यालय के प्रभारी नरेंद्र सिंह पंकज बाजपेई नीतू गर्ग सरोज खरे सरला मिश्रा शैलेन्द्र सिंह विवेक तिवारी प्रभा गुप्ता शिवानी सिंह ज्योति गुप्ता रंजना तिवारी तान्या व्यास प्रतीक्षा रेजा आकांक्षा सिंह अनिकेत जीतेन्द्र सिंह मनीष अग्रवाल गौत्तम पटेल वंदना अवस्थी रवि कुमार विनीत खरे आनंद भारद्वाज मृदुल दुबे सतीश पाण्डेय नरेंद्र सिंह कृष्णकुमार सुनील पाठक धीरेन्द्र सिंह मनोज दुबे अशोक शर्मा हरिकिशोर रामकुमार अरविन्द अंजना आकांक्षा दीक्षित सरिता साधना योगेश अंकित पटेल दीक्षा आदित्य कुमार शुभम अग्रवाल के साथ छात्राएं उपस्थित रही।
Follow Samachar24