Loading...

जनपद न्यायाधीश देवप्रिय सारस्वत नेे किया जिला कारागार का निरीक्षण

Gargachary Times 22 June 2026, 20:20 36 views
Lalitpur
जनपद न्यायाधीश देवप्रिय सारस्वत नेे किया जिला कारागार का निरीक्षण
जिला कारागार ललितपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नांकित बिंदुओं पर परीक्षण एवं समीक्षा की गई पाकशाला (रसोईघर) -भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। पुरुष बंदी बैरक -बैरकों की साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार से अवगत कराया गया। महिला बंदी बैरक -महिला बंदियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। अस्पताल बैरक - अस्पताल बैरक में उपचाराधीन बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि उपलब्धता, चिकित्सीय अभिलेखों के संधारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध पाई गईं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय श्री प्रशांत उपाध्याय प्रभारी अधीक्षक, श्री विजय द्विवेदी,जेल चिकित्सक, श्री सूरज उपकारापाल, श्री विनोद विश्वकर्मा, फार्मासिस्ट, न्यायालय की ओर से श्री रोहित राठौर, श्री विकास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि पात्र बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया विधिसम्मत रूप से संचालित हो रही है तथा किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित न रखा जाए। कारागार परिसर में समग्र रूप से स्वच्छता एवं व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।
Follow Samachar24