"वैश्य समाज ने की राजनीतिक अधिकार की मांग:-रवि प्रकाश अग्रवाल "
Gargachary Times
23 June 2026, 20:28
39 views
Mathura
मथुरा: होटल बसेरा ब्रजभूमि, वृंदावन में भारतीय वैश्य महासभा, मथुरा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि महासभा का प्रमुख उद्देश्य समाज में राजनीतिक चेतना का विकास करना तथा वैश्य समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व उसकी जनसंख्या के अनुपात में अत्यंत कम है, जिसके कारण समाज को आर्थिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वैश्य महासभा आगामी चुनावों में वैश्य समाज के 100 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का कार्य करेगी । तथा वैश्य समाज को अपने समाज के प्रत्याशियों के समर्थन हेतु प्रेरित कर उन्हें जिताने का कार्य करेगी।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय "बंटी बाबू" ने कहा कि महासभा ने अब तक उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में अपना संगठनात्मक ढांचा स्थापित कर लिया है तथा आगामी दो माह में प्रदेश के बाकी सभी जनपदों में संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू होने की संभावना को देखते हुए महिलाओं को संगठन में आगे आकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बसेरा ग्रुप के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल मैं कहां के समाज की एकाग्रता को बनाए रखने के लिए समाज की हर व्यक्ति को एक साथ होकर चलना होगा तभी राजनीतिक अधिकार मिल सकते हैं
मथुरा के प्रमुख वैश्य नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि जब तक वैश्य समाज अपने समाज के प्रत्याशियों को मतदान करने के लिए आगे नहीं आएगा, तब तक राजनीतिक लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं होगा। उन्होंने समाज से राजनीतिक दलों के हितों से ऊपर उठकर समाजहित में सोचने का आह्वान किया।
मथुरा के जिला प्रभारी ऋषि गुप्ता ने बताय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में मथुरा में एक विशाल वैश्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। तथा सभी नवनीत इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा सम्मेलन की सफलता के लिए समाज के हर व्यक्ति से सहयोग की अपील की गई
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल द्वारा ललिता वार्ष्णेय को राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा भी की गई।
संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।
बैठक में मुख्य रूप से अमृत खंडेलवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,अशोक खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री सूची अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महिला प्रशांत गुप्ता, रेशमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, संरक्षक सदस्य महेश अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, आशू खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, विनोद कुमार मित्तल, संतोष वार्ष्णेय, सुशीला, राजू गुप्ता, दीपक बंसल, कुलदीप गुप्ता, दीपक गोयल एडवोकेट अखिलेश गुप्ता, डॉक्टर पुनीत वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, पंकज खंडेलवाल, ललित गुप्ता, आदि