वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कैलिया पुलिस को सफलता
Gargachary Times
23 June 2026, 20:39
55 views
Jalaun
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैलिया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए न्यायालय से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी एवं क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अवनीश कुमार के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक संतोष सिंह ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए थाना कैलिया पर लंबित वाद संख्या 834/23, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त चंदन पुत्र कालीचरन (35 वर्ष) एवं लक्ष्मी उर्फ राकेश कुशवाहा पुत्र कालीचरन (40 वर्ष) निवासी ग्राम धौरपुर, थाना कैलिया, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक संतोष सिंह एवं कांस्टेबल 566 अमन पटेल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।