Loading...

दो दिन से लापता हुये नाबालिग के ना मिलने से घरवाले परेशान

Gargachary Times 23 June 2026, 20:39 35 views
Mathura
दो दिन से लापता हुये नाबालिग के ना मिलने से घरवाले परेशान
थाना बरसाना के गांव डाहरोली का एक नाबालिग छात्र अपने घर से स्कूल को निकला था मगर दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। लापता हुये नाबालिक युवक के भाई राहुल ने थाना बरसाना में तहरीर दी हैं जिसमे उसने बताया की उसका भाई सचिन पुत्र दाऊजी उम्र करीब सोलह वर्ष जो की दो दिन पहले घर से स्कूल को निकला था मगर वह स्कूल नहीं पहुंचा, परिजनों ने युवक को आसपास नाते रिस्तेदारी सहित हर जगह काफी ढूंढा मगर उसका कोई पता नहीं लगा। दो दिन बीत जाने के बाद आज लापता युवक सचिन की गुमशुदी की रिपोर्ट थाना बरसाना में दर्ज कराई हैं, पुलिस ने युवक की तहरीर पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की हैं। युवक के गायब हों जाने के बाद परिवार व गाँव में बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
Follow Samachar24