रसूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
23 June 2026, 20:41
77 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरी चौराहे से बरकतपुर रोड जाने वाले मार्ग के पास से असगर पुत्र कमालुद्दीन निवासी मोहल्ला शीशग्रान थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में मु0अ0सं0 349/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल फिरोज आलम एवं आरक्षी आकाश शामिल रहे।