रसूलपुर पुलिस ने हत्या मामले के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
23 June 2026, 20:43
49 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 342/26 धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त संतोष पुत्र रामसनेही निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर को नई प्लाटिंग कृष्णा धाम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को थाना रसूलपुर क्षेत्र के बरी चौराहे के पास एक मंदबुद्धि महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर पर थाना रसूलपुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नशे की हालत में महिला के साथ घटना को अंजाम दिया था। मामले में पूर्व में मान सिंह पुत्र रामदत्त एवं गब्बर उर्फ नवीन कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी खंजापुर को 19 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, आरक्षी प्रिंसराज कंबोज एवं आरक्षी विवेक कुमार शामिल रहे।