भारत-जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी करेंगे, PM मोदी की मौजूदगी में समझौता

Gargachary Times 30 August 2025, 03:44 108 views
Top News
भारत-जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी करेंगे, PM मोदी की मौजूदगी में समझौता
PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। समिट में मोदी और जापानी पीएम इशिबा की मौजूदगी में कई MoU एक्सचेंज किए गए। भारत-जापान के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह मिशन दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का जॉइंट ऑपरेशन होगा। इसमें दोनों मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी करेंगे समिट में इशिबा ने भारत में अगले 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन (करीब 6 लाख करोड़ रुपए) निवेश करने की बात कही है। वहीं, मोदी ने अगल भारत-जापान समिट के लिए इशिबा को भारत आने का न्योता भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने 15वें भारत-जापान समिट में सुरक्षा सहयोग के जॉइंट घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करना और इंडो-पैसफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता तय करना है। इस समझौते के तहत भारत और जापान अपनी सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज करेंगे। दोनों देश डिफेंस टेक्नीक शेयर करेंगे और हथियारों के जॉइंट प्रोडक्शन की संभावनाओं पर काम करेंगे। समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देश जहाजों की आवाजाही बढ़ाएंगे, समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखेंगे और समुद्री डकैती जैसे अपराधों के खिलाफ कड़ा कदम उठाएंगे। यह समझौता सिर्फ डिफेंस तक सीमित नहीं है। इसमें आतंकवाद से लड़ाई, डिजास्टर रिलीफ, साइबर सुरक्षा, डिफेंस रिसर्च और एडवांस इंडस्ट्री के लिए जरूरी खनिजों पर सहयोग भी शामिल है।