किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोफा
Gargachary Times
24 June 2026, 20:50
4 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार को 15 सूत्रीय ज्ञापन जिलाअधिकारी के द्वारा दिया गया इससे पहले किसान राजेबाबू पार्क में इकट्ठा हुए तथा जनपद की समस्त समस्याओं को लेकर मंथन किया गया,पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी, उनके सहयोगी साथी प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम तोमर, जिला प्रभारी चौधरी गुड्डू प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य, एनसीआर महासचिव बिल्लू चौधरी, जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू आदि मुख्य पदाधिकारीयों ने भाग लिया, किसानों की समस्याएं जैसे फार्म रजिस्ट्री, खाद और डाई की समस्या, अंश निर्धारण, नकली कीटनाशक, खराब एवं फेल बीज, फसलों का लाभकारी मूल्य, आवारा एवं निराश्रित पशु, नहर और रजवाहो में पानी, गन्ने का भुगतान, भूमि विवाद आदि समस्याओं को लेकर हल्ला बोल रहा। किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि अधिकारी श्री राम कुमार यादव तथा सहकारिता के एक सहायक अधिकारी और सदर कोतवाल ठाकुर धर्मेंद्र सिंह राठौड़, तथा जिला गन्ना अधिकारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चौधरी मांगेराम त्यागी ने पगड़ी पहनाकर सभी किसानों के साथ सम्मानित किया ,इसके बाद किसान जुलूस के रूप में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहां की प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटारा करें अन्यथा बहुत जल्द लखनऊ में होगा एक बड़ा आंदोलन जिसकी जिम्मेदारी शासन व सरकार की होगी
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने जिला प्रशासन से कहां की जो समस्याएं लोकल स्तर की हैं उनको वह तत्काल निपटारा करें अन्यथा कलेक्ट्रेट पर होगा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।।
जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से संबंधित किसानों को मुआवजा व अंडरपास दिए जाएं जहां पर जरूरी है वहां पर सर्विस रोड दी जाए अन्यथा होगा आंदोलन।।
मुख्य रूप से शामिल किसान--धीरज चौहान, यशपाल चौधरी, जगबीर चौधरी, कुलदीप चौधरी, अरविंद शर्मा, अंकुर त्यागी, मुदस्सिर गिरोरा, प्रदीप गॉड, धर्मवीर राघव, लाल सिंह राणा, संजू राणा, भगवाना मुकददम, पवन लोधी, सीटू लोधी, राज सिंह लोधी, दीपक शर्मा, चमन खाद, बिंदु जाटव, किरनपाल मुक्तेसरा, सावेज खान, मेराज खान, इश्तियाक खान, इस्तकार चौधरी, इरफान अली, इमरान अली, इरफान पहलवान, आदिल खान, सरफराज खान, शाहआलम , प्रवीन शर्मा, विजय सैनी, हाजी वहाब, हीरा शर्मा, दिनेश शर्मा, मूला कमलपुर, प्रिंस चौहान, मनवीर यादव, गुड्डू मेवाती, शमीम सैफी, आदि सैकड़ो से भी ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे