Loading...

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल, मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी

Gargachary Times 24 June 2026, 20:59 60 views
Mathura
युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल, मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी
डी डी शर्मा गोवर्धन - थाना मगोर्रा के बछगाँव में युवक पर जान लेवा हमला करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बछगाँव निवासी सचिन बिगत सोमबार को अपने घर जा रहा था की तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही सोरव गौरव देवेंन्द्र पलेन्द्र हाक़िम ने सचिन को रास्ते में रोक लिया और उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गनीमत रही की गोली सचिन के पेंट में रखे मोबाइल से टकराकर निकल गयी जिस से की मोबाईल टूट गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंच तुरंत घेराबंदी करते हुये सोरव गौरव अजीत व पलेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पलेन्द्र के पास से घटना में प्रयुक्त एक धार दार हथियार भी बरामद किया है। थाना प्रभारी के अनुसार मुख्य आरोपी देवेंन्द्र जिसने गोली चलाई थी वह अभी फरार चल रहा है उसकी तलाश में दबिश जारी हैं जल्द उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
Follow Samachar24