मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने शिकोहाबाद में किया फ्लैग मार्च
Gargachary Times
24 June 2026, 21:07
4 views
Firozabad
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को संयुक्त रूप से शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने शिकोहाबाद के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।इसके बाद जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने शिकोहाबाद स्थित कर्बला पहुंचकर मोहर्रम से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।