Loading...

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Gargachary Times 24 June 2026, 21:09 52 views
Firozabad
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 23 जून को रविन्द्र कुमार अपनी पत्नी कुशमा देवी के साथ मोटरसाइकिल से गांव नगला पिपरानी से भकारि जा रहे थे। इसी दौरान सांती-हाथवन्त रोड पर ग्राम कनवारा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के कान का टॉप्स छीन लिया था। मामले में थाना खैरगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित तीन विशेष पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सांखिनी मोड़ पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक कच्चे रास्ते में फिसल गई।पुलिस का कहना है कि घिरने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसमें देवेन्द्र उर्फ करुआ निवासी लाइनपार घायल हो गया, जबकि उसके साथी विशाल निवासी मोहम्मदपुर टूंडला को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का टॉप्स, दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त आर-15 मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24