Loading...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Gargachary Times 24 June 2026, 21:10 58 views
Firozabad
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत जनपद फिरोजाबाद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महिला को शादी का झांसा देकर गलत कार्य करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना रसूलपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 343/26 धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अनीस उर्फ साहिल पुत्र जैनुद्दीन निवासी गली नंबर 15, पुरानी तहसील रोड, थाना इगलास जनपद अलीगढ़ को आसफाबाद चौराहा सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Follow Samachar24