शिकोहाबाद नगर पालिका ने सड़क पर पानी भरने के लिए खर्च कर डाले 63 लाख, लोग भूख हड़ताल पर बैठे
Gargachary Times
24 June 2026, 21:11
65 views
Firozabad
शिकोहाबाद का बार्ड नम्बर दस यानी कि बंशीनगर कहा जाता है कि इस बार्ड में नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती रानी गुप्ता द्वारा लाखों रूपये का विकास कार्य कर दिया गया है लेकिन जो गलियां उखड़ी या अधूरी पड़ी हैं उनमें रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं.बरसात की बात तो छोड़ो बिना बरसात के ही यहां गलियां चौक हो जाती हैं क्योकि पानी निकासी का कोई रास्ता नही है. नाला बनने के बाद सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है.जल भराव की इस समस्या के चलते आज यहां के लोग भूख हड़ताल पर बैठ गये।
बताते चलें कि बुढरई रोड़ पर जब पानी भर गया था तो 17 मई 2025 को नगर पालिका चेयरमैन रानी गुप्ता के पति राजीव गुप्ता और ईओ सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुॅचकर लोगों को आश्वासन दिया था कि नाला निर्माण कराकर समस्या का समधान करा दिया जायेगा. इसके बाद जेसीबी लगाकर बुढ़रई रोड़ पर भरे पानी को खाली प्लॉटों में छोड़ दिया गया ठेकेदार सचिन गुप्ता द्वारा यहां 63 लाख रू. की लागत से 450 मीटर लम्बा नाला निर्माण कराया गया था.नाला निर्माण ऐसा हुआ है जिसकी कोई कार्य योजना नही थी.जिस समय लोगों ने धरना दिया था उस समय नगर पालिका का बिरोध देखकर नगर पालिका चेयरमैन के पति राजीव गुप्ता गुस्से में इतने लाल हो गये कि नाले को सड़क से तीन फुट ऊंचा बनबा दिया .नाले की ऊचाई ज्यादा होने के कारण आधा दर्जन गलियों से निकलने वाले लोगों का आवागमन ठप्प हो चुका है.जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है इसलिए घरों का पानी सड़क पर भर रहा है.
अब यहां एक बात और आपको बतादें कि खाली पड़े प्लाटों में पानी भरने से मकानों में दरारें आ चुकी है..बेसमैंट में पानी भरा है.मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है.इस बार्ड की कुछ गलियां तो ऐसी हैं .जिनमें राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी होती है गलियों में पानी भरने की बजह से कुछ हिस्से में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं.छोटे-छोटे मासूम बच्चे इसी गंदगी और गली से होकर गुजरते हैं.गलियों में भरे इस पानी को लेकर मुहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की है . लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नही है..
बैसे नगर पालिका की सरकारी फाइलों की बात करें तो इस वार्ड में नगर पालिका द्वारा करोड़ों रूपये के विकास कार्य कराए गये हैं.लेकिन जमीनी हकीकत आपके सामने है.इस वार्ड के मुख्यमार्ग को छोड़कर ..एक दर्जन से जयादा गलियों का यही हाल है. नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती रानी गुप्ता ने चुनाव के बाद कभी इस वार्ड की ओर मुढ़कर नही देखा .....हालात ये हैं कि लोगों को मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। आज हड़ताल का दूसरा दिन था।