व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, डीएम व एसपी ने की गोष्ठी
Gargachary Times
25 June 2026, 19:26
76 views
Jalaun
उरई। जनपद जालौन में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यापारिक माहौल को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर बल दिया।
गोष्ठी में प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित एवं व्यापार हित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद देखने को मिला। अधिकारियों ने व्यापारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।