मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया रूट मार्च
Gargachary Times
25 June 2026, 20:04
70 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से शहर में ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च भी किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शीतल खान रोड, सर्कुलर रोड, बर्फखाना रोड, सेंट्रल चौराहा, गांधी पार्क और जैन मंदिर मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने सड़क पर साफ-सफाई, बिजली के तारों, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं परंपरागत तरीके से मनाएं, जिससे जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।