पोक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, टूण्डला पुलिस को मिली सफलता
Gargachary Times
25 June 2026, 20:05
65 views
Firozabad
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त कपूर चन्द को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 304/2026 धारा 74/352/351(2) बीएनएस एवं 9एम/10 पोक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी कपूर चन्द पुत्र उमराय सिंह निवासी ग्राम लतुर्रा थाना टूण्डला, उम्र 33 वर्ष को हिरनगांव रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अमर सिंह तथा कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार शामिल रहे।