Loading...

हल्दी घाटी चैंबर में नव अधिवक्ताओं का सम्मान, बैंड सेरेमनी में मिला वरिष्ठों का आशीर्वाद

Gargachary Times 27 June 2026, 19:59 62 views
Mathura
हल्दी घाटी चैंबर में नव अधिवक्ताओं का सम्मान, बैंड सेरेमनी में मिला वरिष्ठों का आशीर्वाद
मथुरा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडवोकेट ठाकुर विष्णु सिंह जसावत के हल्दी घाटी चैंबर में शनिवार को नव अधिवक्ताओं के सम्मान में भव्य बैंड सेरेमनी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर मदन गोपाल एवं पूर्व सचिव एडवोकेट अरविंद कुमार सिंह ने नव अधिवक्ताओं को विधिवत बैंड पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें न्यायिक सेवा में ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नव अधिवक्ताओं ने भी अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का फूलमाला एवं पटुका पहनाकर सम्मान किया। समारोह के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा और अधिवक्ता परिवार की एकजुटता का भाव देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन नए साथियों के लिए अमूल्य धरोहर है और इसी अनुभव के बल पर वे न्याय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और बार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया गया। उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नव अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सदैव न्याय और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडवोकेट रामकिशोर शर्मा, एडवोकेट हरिसिंह राजावत, एडवोकेट त्रिलोक सिंह,एडवोकेट विजय सिंह एडवोकेट केहरी सिंह, एडवोकेट मनमोहन शर्मा, एडवोकेट हरवीर गुर्जर, एडवोकेट मुरारी लाल, लाला बकील,एडवोकेट हरेंद्र सिंह, सामलिया ग्रुप के चेयरमैन ठाकुर यशवीर सिंह राघव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Follow Samachar24