जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया
Gargachary Times
27 June 2026, 20:03
63 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस के परिसर में वृक्षारोपण करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें
समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी , तथा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निरीक्षण के दौरान सभी कमरों के अंदर लगे हुए अग्निशमन यंत्रों (सिलेंडरों) की एक्सपायरी डेट को चेक किया तथा समय समय पर नए सिलेंडर स्थापित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम - वीवीपैट वेयरहाउस परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी नियमित रूप से अवश्य चेक करते रहे।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस के परिसर में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, लोक निर्माण विभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।