थाना फरिहा पुलिस ने अवैध हथियार व नाजायज शराब का कराया विनिष्टीकरण
Gargachary Times
27 June 2026, 20:37
51 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना फरिहा पुलिस द्वारा विभिन्न अभियोगों में बरामद अवैध हथियार, कारतूस, चाकू एवं नाजायज शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।थाना फरिहा पर पूर्व में दर्ज कुल 23 मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती का निस्तारण कराया गया। इनमें आर्म्स एक्ट के 16 अभियोग तथा आबकारी अधिनियम के 7 अभियोग शामिल रहे। मा. न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार फरिहा, क्षेत्राधिकारी जसराना, अभियोजन अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षक की उपस्थिति में वीडियो एवं फोटोग्राफी कराते हुए नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।निस्तारित माल में 12 तमंचे, 32 कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 3 चाकू, सादा मिट्टी खूनालूदा तथा पर्चाजात पोटली शामिल रही।
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेम प्रकाश पाण्डेय, नायब तहसीलदार शरद सिंह चौहान, अभियोजन अधिकारी फिरोजाबाद, आबकारी निरीक्षक जसराना, थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं एचएम माल महेंद्र सिंह मौजूद रहे।