Loading...

राजीव एकेडमी के 24 एमबीए छात्र-छात्राएं करेंगे लर्नएक्स में इंटर्नशिप, चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह मिलेगा रुपये 10 हजार स्टाइपेंड

Gargachary Times 29 June 2026, 20:24 41 views
Education
राजीव एकेडमी के 24 एमबीए छात्र-छात्राएं करेंगे लर्नएक्स में इंटर्नशिप, चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह मिलेगा रुपये 10 हजार स्टाइपेंड
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के एमबीए सत्र 2025-27 के तृतीय सेमेस्टर के दो दर्जन छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित ई-लर्निंग कम्पनी लर्नएक्स में इंटर्नशिप हेतु चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कम्पनी द्वारा न सिर्फ व्यावहारिक कौशल की जानकारी दी जाएगी बल्कि प्रतिमाह रुपये 10 हजार स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। आरएटीएन के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि संस्थान के 24 एमबीए छात्र-छात्राओं का ई-लर्निंग कम्पनी लर्नएक्स में इंटर्नशिप हेतु चयन हुआ है। चयन से पूर्व कम्पनी द्वारा आनलाइन परीक्षा ली गई, उसके बाद चयन सूची जारी की गई। चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक सिंह, अंजली कुमारी, अनुराग चौधरी, अरुण कुमार, बलराम चौधरी, भावना दुबे, भूमि खंडेलवाल, चारुल शुक्ला, दीपक गर्ग, हिमांशी शर्मा, जय उपाध्याय, कमलेश शर्मा, किरण, किशोरी शर्मा, क्षितिज अग्रवाल, मनीष कुमार, मानसी गोयल, प्रिया भारद्वाज, प्रियांशी शर्मा, पुण्य अग्रवाल, तुलसी अग्रवाल, तुलसी शर्मा, यश अग्रवाल एवं योगेश भट्ट शामिल हैं। डॉ. जैन ने बताया कि लर्नएक्स एक अग्रणी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो ऑनलाइन कोर्स, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, वन-टू-वन मेंटरशिप तथा प्लेसमेंट प्रिपरेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। यह संस्थान विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं करियर उन्नति के लिए कार्य करता है। डॉ. जैन ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराती है तथा उनके व्यावसायिक कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव अकादमी सदैव उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने इंटर्नशिप के लिए चयनित हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण हासिल करने की सलाह दी। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त अनुभव का लाभ उठाकर अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
Follow Samachar24